Rajasthan CHO Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान सीएचओ परीक्षा 8 जून 2025 को सुबह 9:30 बजे से 12:00 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए Rajasthan CHO Admit Card 1 जून 2025 को जारी कर दिए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के कुल 2634 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
प्रवेश पत्र जारी होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान NHM CHO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश नीचे दिए गए हैं।
Rajasthan CHO Admit Card 2025: Highlights
Exam Name | Rajasthan CHO Exam 2025 |
Board Name | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Total Post | 2634 |
Exam Date | 8 June 2025 |
Exam Mode | Offline |
Admit Card | Release Soon |
Category | Latest Update |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CHO Exam Date 2025
राजस्थान कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (CHO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।
Exam Date | Exam Time |
8 June 2025 | 09:00 AM to 12:00 PM |
CHO परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। क्योंकि नियत समय से 1 घंटे पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा एवं इसके पश्चात किसी भी स्थिति में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा इसलिए विद्यार्थी समय का विशेष ध्यान रखे। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र पर उपलब्ध दो फोटो अपने साथ अवश्य ले जाए।
- परीक्षा में हर प्रश्न के आगे A, B, C, D (सही उत्तर के लिए) और E (उत्तर छोड़ने के लिए) पाँच गोले होंगे। सही उत्तर के लिए A-D में से किसी एक गोले को नीले बॉल पेन से भरें।
- अगर प्रश्न छोड़ना हो तो E गोला भरें। यदि कोई गोला नहीं भरा गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा। 10% से ज़्यादा प्रश्न बिना किसी गोले के छोड़े गए तो अभ्यर्थी अयोग्य माना जाएगा।
राजस्थान CHO एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान CHO एडमिट कार्ड जारी होने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए या बिना एप्लीकेशन नंबर के एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Recruitment.rajasthan.gov.in से करें CHO एडमिट कार्ड डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – recruitment.rajasthan.gov.in
- टॉप मेनू बार में ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- विभिन्न दिए गए विकल्प में से ‘Community Health Officer’ को चुनें।
- ‘Get Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number, जन्म तिथि, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- फिर से ‘Get Admit Card’ पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक से ज़्यादा प्रतियां (प्रिंट) निकाल लें।
बिना एप्लीकेशन नंबर के SSO ID से करें CHO एडमिट कार्ड डाउनलोड
- SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है
- SSO ID/ User Name, Password और कैप्चा कोड डालकर “Login” पर क्लिक करे।
- Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal पर क्लिक करे।
- टॉप मेनू बार में दिए Get Admit Card के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ CHO 2025 के आगे दिए गए “Get Admit Card” पर क्लिक करें।
- आपका CHO Admit Card 2024 स्क्रीन पर खुल जायेगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें प्रिंट आउट और निकाल कर सुरक्षित रख ले।
Important Link
Admit Card Download | Dowload |
Get Exam or Admit Card Update | Join Whatsapp |