RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus In Hindi 2025 Pdf

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus In Hindi: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SR. TEACHER (SEC. EDU.) भर्ती के 2129 पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यहाँ से RPSC 2nd Grade Syllabus 2025 देख सकते हैं। इसके साथ ही RPSC 2nd Grade Subject Wise Syllabus PDF के डाउनलोड लिंक भी नीचे उपलब्ध किए गए हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2025 Highlight

Exam NameRPSC SR. TEACHER (SEC. EDU.) Exam 2025
Organization NameRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Proposed Exam Date7 to 12 September 2025
Exam ModeOffline
PaperPaper I and Paper II
Passing Marks40 %
ArticleRPSC SR. TEACHER (SEC. EDU.) Syllabus 2025
CategorySyllabus
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Selection Process

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam) –PAPER-1
  2. SUBJECT WISE– PAPER-II
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

RPSC Second Grade Exam Pattern 2025

राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे जिसमें पेपर-I सामान्य ज्ञान से संबंधित होगा जबकि पेपर-II संबधित विषय वस्तु के बारे में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक का ज्ञान से संबंधित होगा। परीक्षा पैटर्न का संपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है।

RPSC 2nd Grade first paper Exam Pattern In Hindi

SubjectNo. of QuestionMarks
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान2550
राजस्थान के समसामयिक मामले2550
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान2550
शैक्षिक मनोविज्ञान2550
Total100200
  • कुल अंक: 200 अंक
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • प्रश्नों की संख्या: 100 (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।

RPSC 2nd Grade second paper Exam Pattern

SubjectQuestionMarks
संबधित विषय वस्तु के बारे में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक का ज्ञान90180
संबधित विषय वस्तु के बारे में स्नातक का ज्ञान4080
संबधित विषय के शिक्षण के तरीके2040
कुल150300

RPSC 2nd Grade Paper 1st Syllabus in Hindi

विद्यार्थी आरपीएस सेकंड ग्रेड पेपर फर्स्ट का पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण टॉपिक सब्जेक्ट वाइज यहां देख सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए लिंक से RPSC 2nd Grade Paper 1st Syllabus PDF को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

(i) Geographical, Historical, Cultural and General Knowledge of Rajasthan

  • राजस्थान की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता, कालिबंगन, आहड़, गणेश्वर, बैराठ।
  • राजस्थान का इतिहास 8वीं से 18वीं सदी तक।
  • भौतिक विशेषताएँ, जलवायु, नदियाँ, वनस्पति, कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास, जनसंख्या वितरण, वृद्धि, साक्षरता, लिंगानुपात, जनजातियाँ, उद्योग और प्रमुख पर्यटन केंद्र।
  • राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास।
  • राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था।
  • राजस्थान का एकीकरण।

(ii) Current Affairs of Rajasthan

राज्य स्तर पर प्रमुख समसामयिक मुद्दे और घटनाएँ जो सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक, खेल और खेलकूद से संबंधित हैं।

(iii) General Knowledge of World & India

  • भारत: भौतिक विशेषताएँ, मानसूनी प्रणाली, नदियाँ, वनस्पति और ऊर्जा संसाधन।
  • महाद्वीप, महासागर और उनकी विशेषताएँ, वैश्विक वायु प्रणाली, पर्यावरणीय मुद्दे और रणनीतियाँ, वैश्वीकरण और इसके प्रभाव, जनसंख्या वितरण और प्रवासन।
  • भारतीय संविधान, राजनीतिक प्रणाली और विदेश नीति
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: भारत में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में वृद्धि और विकास। भारत का विदेशी व्यापार: प्रवृत्तियाँ, संरचना और दिशा।

(iv) Educational Psychology

  • शैक्षिक मनोविज्ञान – अर्थ, क्षेत्र तथा कक्षा-कक्ष की परिस्थितियों में शिक्षकों के लिए इसकी उपयोगिता।
  • अधिगमकर्ता (Learner) का विकास – वृद्धि एवं विकास की संकल्पना; शारीरिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक (ज्ञानात्मक), नैतिक एवं सामाजिक विकास।
  • अधिगम (Learning) – अर्थ एवं प्रकार; अधिगम की विभिन्न सिद्धांतें एवं शिक्षक के लिए उनकी उपयोगिता; अधिगम का स्थानांतरण (Transfer of Learning); अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक; संरचनावादी अधिगम (Constructivist Learning)।
  • व्यक्तित्व (Personality) – अर्थ, सिद्धांत एवं मापन; समायोजन (Adjustment) एवं उसके यंत्र (Mechanism), असमायोजन (Maladjustment)।
  • बुद्धि और रचनात्मकता (Intelligence and Creativity) – अर्थ, सिद्धांत एवं मापन; अधिगम में इनकी भूमिका; भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) – संकल्पना एवं व्यवहारिक प्रयोग।
  • प्रेरणा (Motivation) – अर्थ एवं अधिगम की प्रक्रिया में भूमिका; उपलब्धि प्रेरणा (Achievement Motivation)।
  • व्यक्तिगत भिन्नताएँ (Individual Differences) – अर्थ एवं स्रोत; विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा – प्रतिभाशाली (Gifted), धीमे अधिगम वाले (Slow Learners) एवं अपराधी प्रवृत्ति वाले (Delinquent)।
  • शिक्षा में विभिन्न संकल्पनाएँ एवं उनके निहितार्थ – आत्म-संकल्पना (Self-concept), अभिवृत्ति (Attitudes), रुचियाँ एवं आदतें, अभिक्षमता (Aptitude) और सामाजिक कौशल (Social Skills)।
RPSC 2nd Grade 1st Paper Syllabus PDFDownload

RPSC 2nd Grade Paper 2nd Syllabus 2025

RPSC 2nd Grade Paper 2nd Syllabus PDF in Hindi को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं-

RPSC 2nd Grade Hindi SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Science SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Urdu SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Mathematics SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Sanskrit SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade  Social Science SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade English SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Panjabi SyllabusDownload

Conclusion: यह सिलेबस आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2024 की में आगामी परीक्षा एक स्पष्ट दिशा प्रदान करता है। इस पाठ्यक्रम के आधार पर आप की तैयारी कर सकते हैं। ऐसे ही शिक्षा संबंधित सटीक और सही जानकारी के लिए insarkariresult.com पर विजिट करते रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
WhatsApp
Telegram
Telegram