In Sarkari Result

WWW.INSARKARIRESULT.COM

Rajasthan Lakhpati Didi Yojana 2024 |

Rajasthan Lakhpati Didi Yojana 2024 : In Sarkari Result

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लखपति दीदी योजना, अब राजस्थान में भी होगी लखपति दीदी योजना :-

राजस्थान, भारत देश का राज्य, जो अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक भौगोलिक स्थिति के साथ – साथ अपने द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप (प्रमुख) योजनाओं के लिए भी पुरे राष्ट्र में प्रसिद्ध है | राजस्थान में विभ्भिन सरकारों के द्वारा राज्य के नागरिको के आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक विकास के लिए समय – समय पर अनेक योजनाए चलाई गई है | उन योजनाओ से यहाँ के निवासित लोगो को अनेक लाभ प्राप्त हुए है |

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2023 के अवसर पर भारत देश में ” Lakhpati Didi” योजना चलाने का ऐलान किया था | योजना का परिचय देते हुए उन्होंने कहाँ की “देश के गावों में रहने वाली 2 करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना हमारा सपना है” | इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लखपति दीदी योजना के जरिये कौशल विकास (स्किल डेवलोपमेन्ट), वित्तीय सहायता एवं बाजार समर्थन जैसी मूल सेवाएं दी जाएगी | जिससे की वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सके |

राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को राजस्थान में भी “Lakhpati Didi Yojana” को संचालित करने का ऐलान कर दिया गया है | जैसलमेर में आयोजित लखपति दीदी सम्मलेन का सम्बोधन करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने कहाँ कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबसे पहले यहाँ की नारीशक्ति को विकसित करना होगा | इसके चलते हुए केंद्र सरकार का राजस्थान में लगभग 11 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है |

 

राजस्थान की लखपति दीदी योजना :-

राजस्थान की महिलाओं के लिए खुशखबरी | राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा जैसलमेर में आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मलेन’ में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ को लागु करने की घोषणा कर दी गई है | उनके द्वारा बताया गया की महिला सशक्तीकरण को समाज में आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना के अंतर्गत उनके स्किल डेवलोपमेन्ट, आर्थिक सहायता एवं बाजार समर्थन जैसी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी | ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक मौका मिल सके |

राजस्थान सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत राज्य में  20 हजार नए स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया जायेगा | जिसके तहत जो महिलाय इन समूहों से नहीं जुडी हुई है उन्हें इन समूहों से जोड़ा जायेगा |

 

Lakhpati Didi Yojana के मुख्य लक्ष्य :- 

जैसा की आप लोग को योजना का नाम सुनकर ही पता चल गया है की इस योजना का मुख्य उद्देश्य न केवल महिलाओं को समाज में आर्थिक रुप से मजबूत बनाना है बल्कि हर महिला को समाज में एक आदर्श के रूप में जाना जाये से है | इस योजना को सफलता पूर्ण संचालन करने के लिए निम्न तीन आधार स्तम्भ है, जो इस प्रकार से है :-

1. कौशल विकास (शिक्षा एवं प्रशिक्षण) :-

राजस्थान की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को उद्यम क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के रोजगारोन्मुखी स्किल जैसे – कृषि उत्पादन, पशुपालन, डेयरी फॉर्मिंग, सिलाई, कढ़ाई, ड्रोन संचालन एवं मरम्मत, एलईडी बल्ब बनाना एवं लकड़ी उत्पादन आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा | मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बताया गया की जल्द राजस्थान सरकार स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जायेगे | इन समूह से जुडी महिलाय ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छी आमदनी कमा सकती है |

2. वित्तीय सहायता :-

राजस्थान की Lakhpati Didi Yojana महिलाओं को अपना निजी उद्यम स्थापित करने या उसका विकास करने के लिए सुगम लोन या आर्थिक सहायता प्रदान करेगी | इसके अलावा महिलाओं द्वारा लिए गये बैंक लोन पर सरकार सब्सिडी भी प्रदान करेगी, जिससे महिलाओं पर आर्थिक बोझ काम होगा | सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को काम लगत ब्याज दर पर 1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाएगी |

3. बाजार का समर्थन :-

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के द्वारा निर्मित किये गए उत्पादों को बाजार की पहुंच तक बढ़ाने का प्रयास भी करेगी | सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी खरीद कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी | साथ ही, सरकार द्वारा महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के विज्ञापन और ब्रांडिंग में सहायता प्रदान की जाएगी |

Lakhpati Didi योजना के लाभ :-

राजस्थान लखपति दीदी योजना राज्य की माता एवं बहिनों के जीवन में एक सकारात्मक मोड़ लाने के लिए कारगर साबित हो सकती है | इस योजना के तहत माता एवं बहिनों निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो सकते है :-

  • आर्थिक स्वतंत्रता :- यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदत करेगी | यह योजना महिलाओं को लघु उद्यम में शिक्षित कर उन्हें उच्च आय प्राप्त करने का मौका देगी जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |
  • रोजगार का निर्माण :- इस योजना के जरिए नए लघु उद्यम स्थापित होंगे जिससे रोजगार के अवसर न केवल महिलाओं को बल्कि अन्य क्षेत्रीय लोगो को भी इस योजना का लाभ मिलेगा |
  • समाज में सम्मान :- माता एवं बहिनों की आर्थिक स्वतंत्रता के साथ – साथ इनका समाज में सम्मानता का दर्जा भी बढ़ेगा
    |
  • शिक्षा एवं प्रशिक्षण :- इस योजना के तहत आधुनिक तकनिकी एवं उच्च शिक्षा का प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा | जिसे यह वर्तमान में बढ़ती हुई तकनिकी से रुबरु हो सकेंगी |
  • परिवार का कल्याण :- योजना के द्वारा आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर बच्चों की शिक्षा एवं स्वस्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा |

 

Lakhpati Didi योजना के लिए पात्रता :-

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए एवं महिला स्वयं सहायता समूह में नामांकित होनी चाइये | इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को देय है |

 

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के कर निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है :-

  • आधार कार्ड
  • जनाधार कार्ड
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंड नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्बर

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को कर दी गई है | योजना के लिए आवेदन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए सरकार द्वारा जल्द ही ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा |

इसे भी पढ़े :– Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023,राजश्री योजना के लिए पात्रता |

 

FAQs :-

राजस्थान में लखपति दीदी योजना कब शुरू होगी ?

मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को इसकी घोषणा कर दी गई है, जल्द ही इसे राज्य में लागु किया जायेगा |

लखपति दीदी योजना का किन महिलाओं को लाभ मिलेगा |

स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को इस योजना का लाभ देय होगा |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

You Also Like

Recent Posts

Web Stories

Gk Notes

Rjasthan General knowledge in Hindi

राजस्थान से संबंधित सभी सामान्य ज्ञान प्रश्न जो राजस्थान राज्य में में होने वाले विभिन्न सरकारी या गैर सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं के तयारी के लिए उपयोगी है।

Our Services

टीम insarkariresult.com द्वारा सरकारी योजना, जॉब फॉर्म, काउंसलिंग आदि ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिए संपर्क करे। 

pashu paricharak bharti 2024 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न एवं पदों की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ से देखें यह तरीके आपको बनाएंगे सरकारी या प्राइवेट जॉब पाने के लिए ओर भी बेहतर। करें यह काम GNM College Allotment list 2024 – Out जीएनएम कॉलेज अलॉटमेंट यहां से चेक करें