In Sarkari Result

WWW.INSARKARIRESULT.COM

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023, In Sarkari Result

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजस्थान तारबंदी योजना 2023, किसानों के लिए एक वरदान |

राजस्थान राज्य भारत देश का एक कृषि प्रधान राज्य है | यहाँ के निवासित किसान बडी मेहनत और लगन से आनाज, फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पादों का उत्पादन करते है | परन्तु यहाँ के आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती है | आवारा पशुओं के द्वारा अक्सर किसानों की फसलों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुँचाया जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का बोझ उठाना पड़ता है |

राजस्थान सरकार द्वारा इस समस्या को मध्यनजर रखते हुए राज्य के किसानो को अपने खेतो को तारबंदी युक्त करने के लिए “Rajasthan Tarbandi Yojana 2023” का संचालन किया गया है | इस योजना के तहत किसानों को अनपे खेतों को तारबंदी युक्त करने के लिए आर्थिक सहयोग राशि (सब्सिडी) प्रदान की जाती है | आज हम इस लेख के माध्यम से “राजस्थान तारबंदी योजना” से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में समझेंगे जैसे – योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण सुचना | अतः हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े |

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023, In Sarkari Result, राजस्थान तारबंदी योजना
Rajasthan Tarbandi Yojana 2023, In Sarkari Result, Insarkariresult.com

 

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का उद्देश्य :-

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसलों को जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से बचाना है | जैसा की आप सभी लोग जानते ही है की आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया जाता है | जिससे की किसानो को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है | इस समस्या के चलते कृषकों के द्वारा अपने खेतों में तारबंदी की जाती है | परन्तु आर्थिक रुप से कमजोर कृषक अपने खेतों में तारबंदी नहीं कर पाते है |

इस समस्या को मध्य नजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कृषकों को अपने खेतो को तारबंदी युक्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है | जिससे की राज्य के सभी कृषक अपने खेतों को तारबंदी युक्त कर और अपनी फसल को आवारा पशुओं और जानवरों से सुरक्षित कर सके |

 

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का लाभ :-

राजस्थान तारबंदी योजना के अंतर्गत किसानो को देय लाभ निम्मन प्रकार से है :-

  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का लाभ राज्य के लघु एवं सीमान्त श्रेणी के कृषकों को 400 रनिंग मीटर तक अपने खेतों को तारबंदी युक्त करने के लिए खर्चे का 60 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि 48000/- हजार रूपये जो भी कम हो अनुदान के रूप में देय होगा |
  • राज्य के सामान्य कृषकों को खर्चे का 50 प्रतिशत अथवा 40000/- हजार रूपये जो भी कम हो, वो किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में देय होगा |
  • सामुदायिक आवेदन में 10 या अधिक किसानों के समूह में न्यूनतम 5 हैक्टेयर के खेतों में तारबंदी किये जाने पर खर्चे का 70 प्रतिशत या अधिकतम राशि 56000/- हजार रूपये जो भी कम हो, प्रति किसान 400 रनिंग मीटर तक अनुदान देय होगा |

 

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Importent Links :-

Rajasthan Tarbandi Yojana Form DateStart On
Official Portal Linkराज किसान पोर्टल
Officaial WebsiteClick Here
Visit Home PageIn Sarkari Result
Join Whats App ChannelClick Here

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए पात्रता :-

राज्य के किसानों को राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए निम्न योग्यता होनी अनिवार्य है | राजस्थान तारबंदी योजना की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है |

  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी समूह के किसानों को दिया जाता है |
  • किसान का नाम कृषि विभाग के भूमि रिकॉर्ड में होना आवश्यक है |
  • व्यक्तिगत एवं कृषक समूह में आवेदन कर्ता के पास कम से कम 1.5 हैक्टर (6 बीघा) की कृषि योग्य भूमि एक ही स्थान पर होना आवश्यक है |
  • राज्य के अनुसूचित जन जाति वर्ग के पास जोत का आकार काम होने के कारण न्यूनतम 0.5 हैक्टर की कृषि योग्य भूमि एक ही स्थान पर होना आवश्यक है |
  • राज्य के सामुदायिक आवेदन में 10 या अधिक किसानों के समूह में न्यूनतम 5 हैक्टेयर के खेत तथा समूह के खेतों की सीमाये निर्धारित पेरीफेरी में होना आवश्यक है |
  • राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ किसान केवल एक बार ही प्राप्त कर सकता है |
  • इस योजना का लाभ केवल कृषि योग्य भूमि में तारबंदी करने के लिए देय है | इस योजना का लाभ स्कुल, कॉलेज, मंदिर, सामुदायक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र की तारबंदी के लिए नहीं लिया जा सकता है |

 

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • जमा बंदी की नकल (छ: माह से अधिक पुरानी नहीं हो)
  • बैंक खाते का विवरण
  • आवेदक का मोबाईल नंबर
  • आवेदक का पासपोर्ट साईज फोटो
  • तारबंदी करने पर व्यय हुई राशि के बिल

 

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया :-

राज्य के कृषक राजस्थान तारबंदी योजना के लिए स्वयं ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी ई – मित्रा केंद्र / CSC केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज ले जाकर आवेदन करवा सकते है |

ई – मित्र या CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन :-

व्यक्तिगत कृषक / कृषक समूह में सामूहिक रूप से अथवा समूह में से एक कृषक सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी नागरिक सेवा केंद्र या ई – मित्र केंद्र पर जाकर राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है |

कृषक द्वारा स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन :-

कृषक ऑनलाइन माध्यम से जनाधार के द्वारा किसान साथी पोर्टल में लॉगिन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर सकता है | आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरकर आवेदन की ऑनलाइन रसीद भी प्राप्त कर सकते है | कृषक निम्न प्रक्रिया द्वारा स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

  • सबसे पहले आवेदक को विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट राज किसान पोर्टल पर जाना है |
  • पोर्टल के होम पेज में आपको खेतों की तारबंदी वाले सेशन पर जाना है |
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी और आवेदन करने के लिए एक बटन दिखाई देगा |
  • योजना से सम्बन्धित जानकारी को पढ़कर आवेदन करने के लिया यहाँ क्लिक करें बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आवेदक के जनाधार के द्वारा आपको लॉगिन करना है |
  • अब आपके सामने राज किसान पोर्टल का डेसबॉर्ड ओपन होगा | अब इसमें आपको बाई ओर आवेदन करने के लिए क्लिक करे पर क्लिक करना है |
  • इस नए पेज मै आपको कृषि सब्सिडी सेवाएं वाले सेशन पर जाना है |
  • इस सेशन में आपको Subsidy for Barbed Wire Fencing पेज पर जाना है |
  • अब आपके सामने आवेदन करने के लिए E – Form ओपन होगा, फॉर्म में पूछी गई जानकारी सावधानी से भर व आवश्यक दस्तावेज उपलोड कर फाइनल सेव बटन पर क्लिक करे |
  • अब आवेदन करता अपने आवेदन की रशिद प्राप्त कर सकता है |

 

योजना के लिए आवश्यक शर्ते :-

  • कृषकों द्वारा खेतों में तारबंदी करने के बाद ही अनुदान देय होगा |
  • योजना के अंतर्गत खेतों में की गई तारबंदी में किसी भी प्रकार का विधुत करंट प्रवाहित जायेगा, ताकि जनधन व पशुधन हानि से बचा जा सके |
  • सरकार द्वारा अनुदान केवल तारबंदी करने के लिए दिया जायेगा न की तारबंदी के रख रखाव व मरम्मत कार्य के लिए |
  • अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के पश्चात पेरीफेरी में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा |

 

योजना के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • राज्य के जिन कृषकों के जनाधार पर लघु एवं सीमान्त कृषक श्रेणी में पंजीयन है उनको लघु एवं सीमान्त कृषक मानते हुए अनुदान के लिए पात्र समझा जायेगा |
  • आवेदक के द्वारा आवेदन के बाद ही कृषि विभाग के द्वारा तारबंदी की स्थापना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी |
  • आवेदक को इसकी सूचना पंजिकृत मोबाईल पर सन्देश या कृषि पर्यवेक्षक के द्वारा प्राप्त होगी |
  • खेतों में तारबंदी किये जाने से पूर्व एवं कार्य पूरा होने के बाद विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मौका / सत्यापन व जियोटैगिंग की जाएगी |
  • अनुदान की सहायता राशि किसानों के जनाधार से लिंक बैंक खाते में जमा होगी |

 

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का निष्कर्ष :-

आशा है की राजस्थान तारबंदी योजना किसानों के लिए एक वरदान के रूप में उभरेगी | इस योजना के तहत राज्य के किसानों को निल गाय और आवारा जानवरों से उनकी फसलों को सुरक्षा मिलेगी | जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान कम होगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी | सरकार को इस योजना को और अधिक सफल बनाने के लिए राज्य के किसानों को योजना के प्रति जागरूक करना, योजना की प्रक्रिया को सरल तरीके से बनाना और अनुदान को समय पर किसानों को उपलब्ध करने पर ध्यान देना चाहिए |

सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं |
राजस्थान पालनहार योजना | Click Here
राजस्थान गार्गी पुरस्कार / बालिका प्रोत्साहन योजना | Click Here
मुख्यमंत्री राजश्री योजना | Click Here
प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 | Click Here
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2023 | Click Here
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना |
 Click Here

इसे भी पढ़े :- Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 |

FAQs :-

तारबंदी योजना में आवेदन कैसे करें?

तारबंदी योजना के लिए आवेदक स्वयं ऑनलाइन माध्यम या फिर अपने नजदीकी ई – मित्र / CSC केंद्र पर आवेदन करवा सकते है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

You Also Like

Recent Posts

Web Stories

Gk Notes

Rjasthan General knowledge in Hindi

राजस्थान से संबंधित सभी सामान्य ज्ञान प्रश्न जो राजस्थान राज्य में में होने वाले विभिन्न सरकारी या गैर सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं के तयारी के लिए उपयोगी है।

Our Services

टीम insarkariresult.com द्वारा सरकारी योजना, जॉब फॉर्म, काउंसलिंग आदि ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिए संपर्क करे। 

pashu paricharak bharti 2024 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न एवं पदों की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ से देखें यह तरीके आपको बनाएंगे सरकारी या प्राइवेट जॉब पाने के लिए ओर भी बेहतर। करें यह काम GNM College Allotment list 2024 – Out जीएनएम कॉलेज अलॉटमेंट यहां से चेक करें